Home ज्योतिष Amla Navami 2019: जानिए! आंवला नवमी के दिन क्या करें और क्या...

Amla Navami 2019: जानिए! आंवला नवमी के दिन क्या करें और क्या न करें

Amla Navami 2019: जानिए! आंवला नवमी के दिन क्या करें और क्या न करें अक्षय नवमी या आंवला नवमी का त्यौहार हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की तिथि को मनाया जाता है। हर साल आंवला नवमी का पर्व हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक मनाया जाता है और इस साल 5 नवंबर को मनाई जाएगी। अक्षय नवमी के दिन आंवला के वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है की आंवला नवमी के दिन किया गया दान, जप,तप और हवन करना शुभ होता है। यहाँ इस आर्टिकल में जानिए की आंवला नवमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

Amla Navami 2019: जानिए! आंवला नवमी के दिन क्या करें और क्या न करें
Amla Navami 2019: जानिए! आंवला नवमी के दिन क्या करें और क्या न करें

आंवला नवमी के दिन क्या करें (Amla Navami Ke Din Kya Kare)

1.आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि इस वृक्ष में भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों का ही वास होता है।

2. आंवला नवमी के दिन आंवले का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दिन आंवले का पौधा लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।

3.आंवला नवमी के दिन थोड़ी देर आंवले के वृक्ष के नीचे अवश्य बैठें। क्योंकि इस दिन आंवले के पेड़ से अमृत की वर्षा होती है।

4. आंवला नवमी के दिन आंवले का सेवन अवश्य करना चाहिए।

5.आंवला नवमी के दिन अपने पूरे परिवार के साथ आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन अवश्य करना चाहिए।

6. आंवला नवमी के दिन पूरे परिवार को ऐसी जगह पर अवश्य ले जाएं जहां पर आंवले का वृक्ष लगा हो।

7. आंवला नवमी के दिन कुष्मांड का दान करना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए आंवला नवमी के दिन कुष्मांड का दान अवश्य करें।

8. आंवला नवमी के दिन हो सके तो किसी निर्धन व्यक्ति को आंवले के पेड़ के नीचे बैठाकर भोजन अवश्य कराएं।

9.आंवला नवमी के दिन ब्राह्मण को दान अवश्य देना चाहिए क्योंकि इस दिन का दान अक्षय होता है। जो कभी भी समाप्त नही होता।

10.आंवला नवमी के दिन तुलसी के पौधे को आंवला अवश्य अर्पित करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु का आर्शीवाद प्राप्त होगा।

आंवला नवमी के दिन क्या न करें (Amla Navami Ke Din Kya Na Kare)

1. आंवला नवमी के दिन न तो किसी से पैसा उधार लेना चाहिए और न हीं किसी को पैसा उधार देना चाहिए।

2. आंवला नवमी के दिन साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन घर को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। जिससे घर में मां लक्ष्मी का वास हो सके।

3. आंवला नवमी के दिन भूलकर भी आंवले का पेड़ नहीं काटना चाहिए नहीं तो आपके घर से मां लक्ष्मी चली जाएंगी।

Akshay Amla Navami 2019: आंवला नवमी कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व, कथा

4. आंवला नवमी नवमी के दिन आंवले के पेड़ के आस- पास की जगह को गंदा न करें। क्योंकि इस वृक्ष में भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों का ही वास होता है।

5. आंवला नवमी के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन और मदिरा का पान न करें नहीं तो आपको इस दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

6. आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर ताश आदि न खेलें नहीं तो माता लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जांएगी।

7. आंवला नवमी के दिन किसी निर्धन व्यक्ति, किसी ब्राह्मण का निरादर बिल्कुल भी न करें और न हीं इनका अपमान करें।

8. आंवला नवमी के दिन शुभ कर्म करने पर शुभ कर्मों का फल कई गुना मिलता है तो वहीं बुरे कर्म करने का भी फल कई गुना मिलता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी कोई गलत कार्य न करें।

9.आंवला नवमी के दिन भूलकर भी आंवले के पेड़ पर नहीं चढ़ना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपसे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

10. आंवला नवमी के दिन आंवले को घर से नहीं फेंकना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर से बाहर चली जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here