Home ज्योतिष 23 जुलाई 2019: शुक्र बदलेंगे अपना घर, इन राशियों पर पड़ सकता...

23 जुलाई 2019: शुक्र बदलेंगे अपना घर, इन राशियों पर पड़ सकता है बड़ा असर

23 जुलाई 2019: शुक्र बदलेंगे अपना घर, इन राशियों पर पड़ सकता है बड़ा असर :- आने वाली जुलाई महीने की 23 तारीख को शुक्र अपना घर बदल रह है। शुक्र के घर बदलने से कई राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। शुक्र के ग्रह बदलाव से किस राशि पर क्या असर पड़ेगा? इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है। शुक्र के घर में बदलाव से आपकी राशि में इसका क्या असर पड़ेगा? जरूर देखे- श्रावण में भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र

शुक्र के गोचर का समय : शुक्र ग्रह 23 जुलाई 2019, मंगलवार दोपहर 12:35 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा और 16 अगस्त 2019, शुक्रवार रात्रि 20:23 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। जानते हैं शुक्र के इस गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा?

23 जुलाई 2019

मेष राशि वालों के लिए अच्छे संकेत सामने आ रहे है। जीवन कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आपका किसी से विवाद हुआ है तो अब इसमें थोड़ा विराम लग सकता है। नौकरी पेशा को अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यवसाहिक और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखे।

वृषभ राशि वालों को यात्रा करनी पड़ सकता है। उन्हें यात्रा के दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रेमी या प्रेमिका के मिलने का योग भी बन रहा है। वही शादी के बंधन में भी बंध सकते है। भाई बहनों से आपके संबंध सुधरेंगे।

मिथुन राशि वालों के जीवन में मिठास आएगी। प्रॉपर्टी में फायदा मिल सकता है। धन की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से अच्छी खबर मिल सकती है।

शुक्र बदलेंगे अपना घर

– कर्क राशि वालों को भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र आपको लाभ पहुंचाएंगे। प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों को भी इस समय अच्छे फल मिलेंगे और दिल में छुपे प्यार को आप शब्दों का सहारा लेकर व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस वक्त प्यार का इज़हार कर सकते हैं, सकारात्मक जवाब मिलने के पूरे आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश होकर आपकी तारीफों के पुल बांध सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने प्रियतम के लिए इस समय वक्त निकाल पाएंगे आपके बीच रोमांस की अधिकता देखने को मिलेगी।

सिंह राशि वालों का खर्चा बढ़ सकता है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। इस राशि के कुछ जातकों से कोई विपरीत लिंगी आकर्षित हो सकता है।

कन्या राशि वालों को आर्थिक फायदा मिल सकता है। कई बिगड़े हुए काम बन सकते है। जीवन साथी के साथ इन दिनों थोड़ा संभलकर रहे। कारोबार इ लिहाज से अच्छे नतीजे मिल सकते है।

तुला राशि वाले ऑफिस में तोडा संभलकर रहे, किसी से अनबन होने के संकेत मिल रहे है। जीवन में थोड़े बहुत उतार-चढाव आ सकते हैं लेकिन किसी शुभ समाचार के मिलने की भी पूरी संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, इसके बावजूद भी आपको काम के बीच अपने शरीर के लिए भी समय निकालना चाहिए।

वृश्चिक राशि वालों को कारोबार में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। सामाजिक गतिविधियों से काफी फायदा मिलेगा। छात्रों को अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए इस समय प्रयास करने की जरुरत है। समय निकाल कर थोड़ी देर ध्यान करें फायदा मिलेगा।

धनु राशि को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। विवाद होने की संभावना है। आर्थिक परेशानी आ सकती है। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आप आध्यात्म की ओर बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं या किसी आध्यात्मिक गुरु से मिल सकते हैं।

मकर राशि वालों के जीवन में शादी का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिल सकता है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताए।

कुंभ राशि वाले महिलाओं से बहस करने से बचे। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के संकेत दिख रहे है।

मीन राशि वालों के लिए यह एक अच्छा समय है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here