Home अजब गजब Respect Tiranga Flag on Independence Day and Republic Day | स्वतंत्रता दिवस...

Respect Tiranga Flag on Independence Day and Republic Day | स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ध्वज का सम्मान करें !

दोस्तो आज हमारे देश को आजाद हुए कई साल हो चुके हैं। हर साल हम अपनी आजादी को याद करते हुए स्वतंत्र दिवस और गणतंत्र दिवस मानते हैं। लेकिन उत्साह के साथ में हर साल एक सवाल मन मे आता है कि क्या जो हम कर रहे हैं वो सब ठीक है। हर गली मोहल्ले में तरंगे सड़को पर पड़े हुए मिलते हैं, क्या ये सब ठीक। जब कोई बड़ा ऑफिस वाला पूरी शान के साथ मे गलत तरीके से झंडा लहराता है। क्या यह तरीका सही है। या फिर झंडे को हमारे ही देश के लोग देखकर अनदेखा कर देते हैं। क्या ये सब ठीक है।

तिरंगा शायरी स्टेटस कोट्स 2023 | Tiranga Shayari Status Quotes in Hindi

Respect Tiranga Flag on Independence Day and Republic Day | स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ध्वज का सम्मान करें ! | Respect the National Flag of India

Respect Tiranga Flag on Independence Day and Republic Day

हमारे नजरो में यह सब एक महापाप है। चलिए एक किस्सा सुनाते हैं। स्कूल के फंक्शन में नेता जी बड़े ही शान से भारत का झंडा फहराने जाते हैं। तभी एक विद्यार्थी नेता जी को रोक लेता है और बोलता है कि भारत का झंडा लहराने का हक सिर्फ उसका होता है जिसको झंडे की कदर होती है। जिसके मन मे देश भक्ति की भावना होती है। छोटे बच्चे की बात सुनकर नेता जी का सर शर्म से झुक जाता है। नेताजी सबके सामने अग्नि को शाक्षी मानते हुए वचन लेते हैं कि अगली बार से यह अपमान में नही करूंगा।

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय तिरंगा ध्वज का गर्व सम्मान किया जाता है। यह रंगीन ध्वज हमारे देश की आजादी और संविधानिक संरचना का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस पर, 15 अगस्त को, भारतीय तिरंगा को ऊँचाइयों पर लहराया जाता है और महान वीरों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। गणतंत्र दिवस पर, 26 जनवरी को, तिरंगा ध्वज के सामने समस्त देशवासियों की गरिमा और गर्व बढ़ता है, जब हम भारतीय संविधान की स्वीकृति का जश्न मनाते हैं। यह ध्वज हमारे राष्ट्रीय एकता और गरिमा का प्रतीक है, और हमें इसके सम्मान में समर्पित रहना चाहिए।

Tiranga Shayari | तिरंगा शायरी, Quotes, Images, Messages, Whatsapp Status 2023

तो इस छोटी सी कहानी से हमने यही सीखा है कि झंडा लहराने से पहले उसकी कदर करना सीखो। इस प्रकार सड़को पर झंडे फेकने से अच्छा है कि आप किसी छोटे बच्चे या फिर गरीब के हाथ में दे दीजिए। इस लेख के साथ में कुछ ऐसी तस्वीर भी है जिसमे तिरंगे का साफ अपमान देखने को मिल रहा है। केवल हमारे देश के नही बल्कि दूसरे देश के झंडे का भी अपमान नही होना चाहिए। ऐसा इसलिए बोला जाता है क्योंकि झंडे से ही देश की सोच का पता चलता है। जितनी बुरी हालत झंडे की होगी उतनी ही बुरी सोच देश मे रहने वालों की होगी। आज की जानकारी का सम्मान करना और दूसरों के हाथों से होने वाले महापाप को रोकना। देश की आन मान और शान सब झंडे से जुड़ी होती है तो आज से आप भी देश की झंडे की कदर करना शुरू करे। जय हिंद, जय भारत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here