Home अजब गजब IIT Bombay की क्लासरूम में गाय घुसने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया...

IIT Bombay की क्लासरूम में गाय घुसने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

IIT Bombay की क्लासरूम में गाय घुसने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो: आईआईटी बॉम्बे में हाल ही में जो कुछ हुआ है उसकी वजह से वह सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर आईआईटी बॉम्बे काफी चर्चा में है। जिसकी वजह है आईआईटी बॉम्बे के क्लासरूम में एक गाय का घुसना। आईआईटी बॉम्बे के एक क्लासरूम में गाय के घुसने की वजह से हड़कंप मच गया। जिस समय गाय क्लास में घुसी उस समय प्रोफेसर और स्टूडेंट क्लास में मौजूद थे। गाय को अचानक क्लास में देखकर चारों तरफ हड़कंप मच गया। क्लास रूम में गाय के घुसने के समय का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

IIT Bombay की क्लासरूम में गाय घुसने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
IIT Bombay की क्लासरूम में गाय घुसने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है की कैसे एक गाय क्लास रूम में टहल रही है। इस घटना का वीडियो कई स्टूडेंट ने शूट पर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब वायरल हो चुकी है। हालाँकि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और गाय को क्लास रूम से बाहर भी निकाल दिया गया है। स्टूडेंट्स ने IANS को बताया कि बाहर बहुत तेज बारिश हो रही थी. हो सकता है गाय बारिश से बचने के लिए लेक्चर हॉल में आ गई होगी।

आईआईटी बॉम्बे के क्लास रूम में गाय के घुसने की खबर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे है।

बॉडी बनाने के लिए लेता था पाउडर | कुछ ऐसा हुआ हाल | पैरों पर खड़ा होना हुआ मुश्किल

बता दें की इससे पहले आईआईटी बॉम्बे में तेंदुआ घुस आया था। जिसे बाद में पकड़ लिया गया था। अब आईआईटी बॉम्बे में गाय के घुसने का मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here