Home खेलकूद WPL Auction 2023 (Womens IPL 2023) Live Updates | इस खिलाड़ी को...

WPL Auction 2023 (Womens IPL 2023) Live Updates | इस खिलाड़ी को 3.40 करोड़ रूपये में खरीदा, देखे सूचि!

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाल है WPL Auction 2023 (Womens IPL 2023) के बारे में, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। बता दे की यह नीलामी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 2.30 बजे शुरू हुई थी। इसमें 409 खिलाड़ियों पर पांच टीमों की ओर से दांव लगाया जाए, नीलामी के दौरान 246 भारती महिला खिलाड़ी होगी, 155 विदेशी महिला खिलाड़ी। एक टीम पर केवल 12 करोड़ रूपये खर्च किए जा सकते हैं।

WPL Auction 2023 (Womens IPL 2023) Live Updates in Hindi, Women's Premier League 2023 Auction List, WPL auction 2023 live streaming Time, Venue More Details in Hindi | WPL 2023 Team and Players List

WPL Auction 2023 (Womens IPL 2023) Live Updates in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दे की महिला प्रीमियर लीग की नीलामी के लिए बीसीसीआई ने मलिका आडवाणी को ऑक्शनर के रूप में चुना है। महिला प्रीमियर लीग की नीलामी का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्टस 18 एचडी चैनल पर किया जा रहा है। महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन लाइव देखना चाहते है तो आप जियो सिनेमा ऐप भी देख सकते है।

इस खिलाड़ी को 3.40 करोड़ रूपये में खरीदा, देखे सूचि!

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस वर्ष महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला एडिशन खेला जाएगा जो 4 मार्च 2023 को शुरू होगा, और 26 मार्च 2023 तक चलेगा। इसमें कुल 5 टीमें हिस्सा लेने वाली है, जिसमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स शामिल है।

WPL Auction 2023 Live Updates:

  • स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा।
  • हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियन्स ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा।
  • एस ली गार्डनर को गुजरात जायंट्स ने 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • एलिस पैरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा।
  • इंग्लैंड की ऑलराउंडर शोफी एलकेस्टन को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा।
  • भारतीय ऑलरांउडर दीप्ती शर्मा को यूपी वारियर्स ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा।
  • रेणुका सिंह ठाकुर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • नताली साइवर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • तेहलिया मैकग्राथ को यूपी वारियर्स ने 1 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर बेथ मूनी को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • साउथ अफ्रीकी गेंदबाज शबनीम इस्माइल को यूपी वारियर्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • सोफिया डंकले को गुजरात जायंट्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा।
  • मेग लैनिंग को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • हीदर नाइट को किसी ने नहीं खरीदा।
  • एनाबेल सदरलैंड को गुजरात जायंट्स ने 70 लाख में खरीदा।
  • सुने लूस को किसी ने नहीं खरीदा।
  • इंग्लैंड की डैनी वायट को किसी ने नहीं खरीदा।
  • श्रीलंका की चमारी अटापट्टू को किसी ने नहीं खरीदा।
  • हरलीन देओल को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख में खरीदा।
  • पूजा वस्त्रकर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा।
  • डिएंड्रा डॉटिन को गुजरात जायंट्स ने 50 लाख में खरीदा।
  • तानिया भाटिया को किसी ने नहीं खरीदा।
  • अनुष्का संजीवनी को किसी ने नहीं खरीदा।
  • यस्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा।
  • रिचा घोष को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा।
  • एलिसा हीली को यूपी वारियर्स ने 70 लाख में खरीदा।
  • सुषमा वर्मा को किसी ने नहीं खरीदा।
  • बर्नाडिन बेजुइडेनहाउट को किसी ने नहीं खरीदा।
  • एमी जोन्स को किसी ने नहीं खरीदा।
  • शमिलिया कॉनेल को किसी ने नहीं खरीदा।
  • फ्रेया डेविस को किसी ने नहीं खरीदा।
  • अंजली सरवनी को यूपी वारियर्स ने 55 लाख में खरीदा।
  • मीगन शूट को किसी ने नहीं खरीदा।
  • जहांआरा आलम को किसी ने नहीं खरीदा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here