Home सुर्खियां राजस्थान उपचुनाव 2018 परिणाम लाइव: मंडलगढ़, अजमेर, अलवर सीटो पर कांग्रेस जीती,...

राजस्थान उपचुनाव 2018 परिणाम लाइव: मंडलगढ़, अजमेर, अलवर सीटो पर कांग्रेस जीती, बीजेपी हारी

Rajasthan Bypoll 2018 Result Live Update: राजस्थान की दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है| कहा जा रहा है की यह चुनावो से पहले का सेमी-फाइनल’, जिसने मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे की परेशानी को बढ़ाने का काम का रहा है| अभी तक हुई वोटों की गिनती के हिसाब से अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 40 हज़ार वोटों से आगे चल रही है| अजमेर लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस पार्टी के उमीदवार 15 हजार वोटों से आगे है| मंडलगढ़ असेंबली सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अपना दबदबा बनाया हुआ है|

राजस्थान उपचुनाव 2018 परिणाम लाइव: वोटों की गिनती जारी, कौन जीतेगा अलवर, अजमेर और मंडलगढ़ सीट?

शुरूआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही थी, लेकिन ग्‍यारहवें राउंड के नतीजों में कांग्रेस ने पासा पलट दिया| बता दें की इन तीनों ही सीटों पर बीजेपी का पहले कब्ज़ा था| लेकिन उपचुनाव के रुझानों से यह तीनों ही सीट कांग्रेस के खाते में दिख रही है| सचिन पायलट की अगुवाई में इन तीनों सीटों पर कांग्रेस ने बड़े उत्साह के साथ प्रचार किया था| न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में रुझानों के आने बाद सचिन पायलट ने बात की और कहा की केवल शुरूआती ट्रेंड्स ही बता रह है की जनता सरकार से खुश नहीं है| उन्होने बढ़त और बढ़ने की उम्मीद जताई|

  • अजमेर से कांग्रेस के रघु शर्मा की जीत, करीब 80 हजार से ज्यादा वोटों से जीते रघु शर्मा, आधिकारिक आंकड़े आने बाकी
  • अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव ने भाजपा के डॉ. जसवंत सिंह यादव को भारी मतों के अंतर से हराया। डॉ. करण सिंह यादव ने 1,97,707 मतों से दर्ज की जीत

  • मंडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार, कांग्रेस पार्टी जीती|
  • अलवर में कांग्रेस की जीत लगभग तय, कांग्रेस के कर्णसिंह यादव होंगे अगले सांसद, अब केवल गिनती की प्रक्रिया जारी, 97000 वोटों से यादव हैं आगे
  • अलवर में कांग्रेस कैंडिडेट को मिले अभी तक 299444 वोट| बीजेपी को अलवर में मत मिले 227343 केवल| लोगो ने नोटा का भी किया खूब इस्तेमाल|  अलवर में नोटा के खाते में आए 7520 वोट|

बता दें राजस्थान में इन तीनो सीटों पर कुल 42 उमीदवार मैदान में है, जिनकी किस्मत का फैसला आज होगा| अलवर लोकसभा सीट पर बीजेपी के जसवंत सिंह यादव का सामना कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट करण सिंह यादव है| वही अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रघु शर्मा मुकाबला बीजेपी के स्वरूप लांबा से हो रहा है| मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से शक्ति सहि हाडा तो कांग्रेस की ओर से विवेक धाकड़ मैदान में है|

ये भी पढ़े- Aam Budget 2018: जाने क्या होगा आपके लिए इसमें खास?

Railway Budget 2018: 1 फरवरी को होगा पेश, जाने क्या है आपके लिए खास?

BUDGET 2018 Live Streaming: संसद से आम बजट 2018 का लाइव प्रसारण यहाँ देखे-

Economic Survey 2018 के अनुसार विकास दर 7 से 7.5 फीसदी रहने की उम्मीद

राजपूत समाज ने कांग्रेस पार्टी को तीनों सीटों पर खुला समर्थन देने से, इस उपचुनाव में बीजेपी पार्टी सरकार के लिए यह चुनाव किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है| बता दें की राजस्थान उपचुनाव 2018 में जातीय समीकरण एक महत्व पूर्ण रोल निभा रहे है| अलवर लोकसभा सीट से दो यादव कैंडिडेट, अजमेर लोकसभा सीट से जाट तथा मंडलगढ़ असेंबली सीट से ब्राह्मण उमीदवार मैदान में है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here