Home सुर्खियां Fire in Delhis Gokulpuri News | गोकुलपुरी में 60 झुग्गियां जलकर खाक...

Fire in Delhis Gokulpuri News | गोकुलपुरी में 60 झुग्गियां जलकर खाक हुईं, 7 लोगो की गई जान, कई घायल !

दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पर आग से 7 लोगो की मौत हो गई हैं। ये खबर गोकुलपुरी की है जहाँ पर 60 झुग्गियां जलकर खाक हो गयी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार वालो से मिलने जाएंगे। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान ज्यादातर लोग सो रहे थे। इनके पास बचने कोई उपाय नही था।

Breaking News in Hindi | Fire in Delhi's Gokulpuri 60 Sum Burnt 7 Died | गोकुलपुरी में 60 झुग्गियां जलकर खाक हुईं, 7 लोगो की गई जान, कई घायल, CM केजरीवाल पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे

Fire in Delhis Gokulpuri | दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के झुग्गी बस्ती में लगी आग

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में स्थित झुग्गी बस्ती में शुक्रवार देर रात आग लग गयी थी। हादसे में 7 लोगो की मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि 60 से ज्यादा झुग्गी जलकर राख हो गयी थी। मौके पर 13 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग काफी भयानक थी।

कड़ी मशक्कत के बात सुबह 4 बजे काबू पाया गया

लेकिन कड़ी मशक्कत के बात सुबह 4 बजे काग पर काबू पाया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वे खुद घटनास्थल पर जाएंगे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। घटना गोकुलपुरी के पिलर नंबर 12 के आसपास की है।

दिल्ली फायर टीम के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि सर्विस के दौरान 7 जले हुए शव मिले थे। इनकी पहचान करना काफी ज्यादा मुश्किल है। जिन लोगो की मौत आग जलते हुए में हुई थी उनके बारे में ऐसा बोला जा रहा है कि वे सो रहे थे और उनके पास बचने का कोई दूसरा उपाय नही था।

आग लगने का नही पता चला मुख्य कारण

आग तेजी से फैल गयी थी और आग लगने का अभी तक कोई मुख्य कारण सामने नही आया है। मौके पर पुलिस के कई अधिकारी भी पहुंचे। पूर्वी दिल्ली के एडिशनल DCP ने कहा कि रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना क्षेत्र एक झुग्गी बस्ती में आग लगने की खबर मिली ।

सभी बचाव उपकरण के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। हमने तुरंत फायर ब्रिगेड टीम के साथ मे कोऑर्डिनेट किया। जो लोग गंभीर हालत में थे उन्हें अस्पताल पहुचाया गया। DCP ने कहा कि आग किस वजह से लगी थी। इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि एक कड़े संघर्ष के बाद सुबह 4 बजे आग परकबू पाया गया था। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसकी ताजा जानकारी सबसे पहले आप तक लेकर आये है। आपको जानकर कैसा लगा हमे जरूर कमेंट करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here