Home सुर्खियां Red Fort Security for Independence Day News in Hindi – 15 अगस्त...

Red Fort Security for Independence Day News in Hindi – 15 अगस्त पर लालकिले की सिक्योरिटी के इंतजाम कैसे होने वाले हैं ?

नमस्ते दोस्तो आज हम बात करने वाले हैं कि इस साल 15 अगस्त पर लाल किला की सिक्योरिटी के इंतजाम कैसे होने वाले हैं। ये तो आप सभी जानते हैं कि इस साल 75वी सालगिरह है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम करे गए हैं। मल्टी लेयर सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं, ताकि लाल किले पर कोई नुकसान ना हो। इस साल 15 अगस्त पर covid प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा। सुरक्षा के साथ साथ लाल किले पर गांधी जी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह की तस्वीर देखने को मिल रही है।

How are the security arrangements for the Red Fort on Independence Day (15 August 2021)? | सवंत्रता दिवस (15 अगस्त 2021) पर लालकिले की सिक्योरिटी के इंतजाम कैसे होने वाले हैं ?

Red Fort Security for Independence Day News in Hindi

इन सब के साथ में थोड़ी थोड़ी दूर पर बैठने का इंतजाम किया गया है। भारतीय सेना का लड़ाकू विमान की तसवीर भी साफ दिखाई दे रही है। यह सभी तसवीर इतनी मजबूत है कि कोई इन्हें हिला नही सकता है। इस साल लाल किला की सुरक्षा बाकी सभी साल के मुकाबले बिल्कुल अलग होने वाली है। लाल किला की सुरक्षा में पहली बार कंटेनर का इस्तेमाल किया गया है। लाल किले के मुख्य द्वार पर कंटेनर लगाए गए हैं। एक के बाद एक 14 कंटेनर लगाए गए हैं। 26 जनवरी पर जब किसान ने हमला किया था, इसको देखते हुए इस बार 15 अगस्त पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।

इसका ध्यान रखते हुए 14 विशाल कंटेनर लगाए गए हैं। बताना चाहते हैं कि जितनी भी पेंटिंग का जिक्र किया गया है वो सब कंटेनर पर पेंटिंग बनाई गई है। इज्रो और चंद्रयान की पेंटिंग भी देखने को मिल रही है। जो बड़ी सुरक्षा है वो ड्रोन और लेजर बीम की है जिनकी दूरी नापने की क्रिया पहले से ज्यादा बड़ा दी गई है। एन्टी ड्रोन सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। किसी भी साजिश को रोकने के लिए एन्टी ड्रोन सिस्टम तैयार किया गया है।

कमांडो सुरक्षा की बात करे तो इस बार हाई कमांडो सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। NSG कमांडो के साथ ही दिल्ली पुलिस के हाथ मे जिम्मेदारी होने वाली है। 40 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी 15 अगस्त के दिन लाल किले के आसपास तैनात रहने वाले हैं। लाल किला के पास 5 एयर डिफेंस गन भी लगाई जाएगी। गूफीया अलर्ट को ध्यान में रखते हुए पहले से ज्यादा सुरक्षा की गई है। इनविटेशन की बात करें तो 1500 लोगो को इनविटेशन भेजे गए हैं। सामाजिक दूरी का पालन भी किया जाएगा। जय श्री राम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here