Home सुर्खियां YouTube Top 10 Music Videos 2020: इस साल इन Songs को किया...

YouTube Top 10 Music Videos 2020: इस साल इन Songs को किया गया सबसे अधिक पसंद ! क्या अपने सुने है ?

हेलो दोस्त नमस्कार, आज हम बात करने वाले हैं “YouTube Top 10 Music Videos 2020” के बारे में, साल 2020 की समाप्ति होने जा रही है, अब केवल कुछ दी दिन बचे है और साल का आखरी महीना चल रहा है। महामारी के कारण इस साल अधिकतर लोगों को अपना अधिकतर समय घर में रहकर गुज़ारना पड़ा है, इस साल लोग घर में रहकर सबसे ज्यादा अपना समय सोशल मीडिया पर बिताया है। जिससे इंटरनेट पर आने वाले कंटेंट को ख़ूब लोकप्रियता मिली। आगे आपको जानने को मिलने वाला है की 2020 के सबसे अधिक सुनने वाले गाने कौन से है ? आगे जाने।

YouTube Top 10 Music Videos 2020 - Most liked these songs this year! Have you heard | इस साल इन Songs को किया गया सबसे अधिक पसंद! क्या अपने सुने यह गाने ? देखें List

यूट्यूब इंडियन ने इस साल के टॉप 10 म्यूज़िक वीडियोज़ की लिस्ट अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट पर जारी कर दी है। इस लिस्ट में पहला स्थान पंजाबी फेमस सिंगर और रैपर बादशाह के गेंदा फूल गाने के वीडियो को जगह मिली है। इस गाने में जैकलीन फर्नांडिस बादशाह के साथ फीचर हुई थीं, अगर आपको नहीं मालूम तो आपको बता दे की इस सांग वीडियो में बंगाली लोकगीत को भी इस्तेमाल किया गया है। इस वीडियो पर काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद इस वीडियो सॉन्ग यूट्यूब में इंडिया ने अपनी साल 2020 के पॉपुलर सॉन्ग में पहले स्थान पर रखा है।

वरुण धवन और प्रभुदेवा पर फ़िल्माया गया मुकाबला और वरुण-श्रद्धा पर फ़िल्माया गया इललीगल वेपन टॉप वीडियो सॉन्ग कभी टॉप 10 लिस्ट में शामिल किया गया है। मुकाबला सॉन्ग प्रभु देवा का रीमिक्स सांग वीडियो है। यूट्यूब इंडिया की लिस्ट में जगह पाने वाली 2020 की यह अकेली हिंदी फ़िल्म है, स्ट्रीट डांसर 3D फिल्म को इसी साल 24 जनवरी 2020 को लांच किया गया था। इसके अलावा अल्लू अर्जुन की मशहूर फिल्म AlaVaikunthapurramuloo के भी दो वीडियोज़ को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। यही नहीं बल्कि इस साल एमिवे बनताई और टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण जैसे सिंगर के सांग को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इसी तरह की जानकारी जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

Top 10 Music Videos की पूरी लिस्ट इस प्रकार है-

  1. गेंदा फूल- बादशाह, जैकलीन फर्नांडिस
  2. मोटो- अजय हुड्डा, दिलेर खड़किया, अंजलि राघव (हरियाणावी गाना)
  3. AlaVaikunthapurramuloo- अल्लू अर्जुन, अरमान मलिक
  4. सुमित गोस्वामी- फीलिंग्स- हरियाणवी गाना
  5. इललीगल वेपन 2.0- स्ट्रीट डांसर 3 डी, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर
  6. गोवा बीच- टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण
  7. एमिवे बनताई- फिर से मचाएंगे
  8. AlaVaikunthapurramuloo- रामुलू रामुला
  9. मुकाबला- स्ट्रीट डांसर 3 डी
  10. बी प्राक- दिल तोड़ के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here