Home राजनीति दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अजय माकन ने दिया इस्तीफा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अजय माकन ने दिया इस्तीफा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अजय माकन ने दिया इस्तीफा (Ajay Maken Resigns News): कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता में से एक अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है| बता दें की अजय माकन को साल 2015 में अरविंदर सिंह लवली के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी| सूत्रों की माने तो अजय माकन को कब केंद्र की राजनीति में कमान सौंपी जा सकती है| माकन यूपीए सरकार के समय में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है|

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अजय माकन ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने अजय माकन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है| अजय माकन ने राहुल गाँधी से गुरुवार को मुलाकात की थी| दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद भी अजय माकन ने इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन उस वक्त उनकी इस पेशकश को ना मंजूर कर लिया था| माकन ने ट्वीट करते हुए लिखा की- ‘ 2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से,दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा,कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा,एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा,मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!’

हरियाणा नगर निगम चुनाव 2018


अजय माकन के इस्तीफे को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है| दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन की बाते कई सामने आई है| इन खबरों को माकन ने सिरे से नकार दिया| ऐसा बताया जाता है की माकन आप पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ रहे है| अब दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है की दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और बीच गठबंधन मुमकिन हो सकता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here